Jamshedpur : आदित्यपुर में एनआईटी के छात्र की ड्रीम सिटी फ्लैट के दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

रांची का रहने  वाला था दिव्यांशु गांधी, कंप्यूटर साइंस का था छात्र
आत्महत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से जांच कर रही है पुलिस

जमशेदपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित ड्रीम सिटी फ्लैट में उस समय सनसनी फैल गई जब एनआईटी जमशेदपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की फ्लैट की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. घठना के बाद उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद फ्लैट में रहने वाले लोगों में शोक व्याप्त हो गया. दिव्यांशु मूल रूप से रांची के जगन्नाथपुर, हवाई नगर का रहने वाला था. उसके पिता ब्रिज किशोर प्रसाद भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं और घटना के वक्त वे जमशेदपुर में ही मौजूद थे. परिवार के अनुसार दिव्यांशु की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी, जिस कारण वह तनाव में था. पहले सेमेस्टर की तीन विषयों की परीक्षाएं पहले ही छूट चुकी थीं.

इसे भी पढ़ें : Chandil: नीमडीह CHC में भ्रष्टाचार का बोलबाला, गर्भवती महिलाओं से भय दिखाकर वसूली

परीक्षा छुटने से तनाव में था दिव्यांशु

शुक्रवार को भी उसकी फिजिक्स की परीक्षा थी, जिसे वह नहीं दे पाया। इससे वह और अधिक तनाव में आ गया था. पिता ब्रिज किशोर प्रसाद ने बताया कि बेटे के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर वह चिंतित थे और उसका इलाज भी चल रहा था. लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से जांच कर रही है. कॉलेज प्रशासन और मित्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. घटना के बाद एनआईटी कैंपस और दिव्यांशु के दोस्तों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

इसे भी पढ़ें : Chandil: नीमडीह CHC में भ्रष्टाचार का बोलबाला, गर्भवती महिलाओं से भय दिखाकर वसूली

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *