गम्हरिया : नीति आयोग नई दिल्ली की टीम द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड विकास कार्यक्रम के तहत चयनित गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत का भ्रमण किया गया. निदेशक युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार बंगाराराजु वीवीके थाटावर्थी और उपसचिव उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग ललित कुमार सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय,भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया.
महिला समिति के सदस्यों से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली गयी
निरीक्षण के दौरान मंगलवार देर शाम रापचा पंचायत स्थित प्रावि पिंड्राबेड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान टीम ने उक्त क्षेत्र में संचालित महिला समिति के सदस्यों से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली गयी. इस दौरान महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी बतायी, जिसे टीम के सदस्यों ने सराहना किया. इसके अलावा स्कूल के बच्चों से भी उनकी समस्याएं सुनी. वहीं उपस्थित लोगों को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए अपने घर व आस-पास को स्वच्छ रखने कि संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के दौरान मुखिया सुकमति मार्डी, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ अरबिंद बेदिया, सुब्रता महतो, शंकर कुमार सतपथी समेत कर्मी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar : युवक की लाश कुएं से बरामद, ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप




















































