नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनि मत से खारिज हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सदन की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। जगदंबिका पाल ने विपक्षी सांसदों से बार-बार अनुरोध किया कि वे अपनी सीटों पर वापस आ जाएं ताकि प्रस्ताव पर मतदान हो सके, लेकिन जब हंगामा जारी रहा, तो उन्होंने सदन की राय जानने के बाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से खारिज घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की