Jamshedpur : महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा शिवालय

,

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु गंगा जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल आदि अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। महाशिवरात्रि के इस शुभ दिन पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया है।

कलश यात्रा निकाली गई

टेल्को सहित विभिन्न स्थानों से सुबह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर कलश उठाया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकी भी निकल गई विभिन्न कलाकारों ने तरह-तरह के विश्व धारण कर झांकी में शामिल हुए। साकची शिव मंदिर, टेल्को राम मंदिर, भुवनेश्वरी मंदिर, गोलपहरी मंदिर, रंकिनी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

शिव की आराधना  से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है

श्री कृष्ण मंदिर के पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि का व्रत और भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भगवान शिव की कृपा से सभी बाधाओं का निवारण होता है और इच्छाएं पूर्ण होती हैं। जमशेदपुर के शिव मंदिरों में इस भव्य आयोजन के चलते पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: बोकारो में दो दिवसीय बसंत मेला का 8 मार्च से, वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ कॉमर्शियल स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time