Chakulia : वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ गाकर कुणाल षाड़ंगी बने विजेता

 मुढ़ाठाकुरा में छह दिवसीय भीम मेला का समापन.

चाकुलिया : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एक युवा राजनेता ही नहीं हैं, एक कुशल गायक भी हैं। उन्होंने अपनी गायकी का वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या लोहा भी मनवाया।‌ अवसर था चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुड़ाठाकुरा गांव में भीम मेला युवा कमेटी के तत्वावधान चल रहे 76 वें छह दिवसीय भीम पूजा सह भीम मेला के समापन का। अंतिम दिन गुरुवार की रात गाने गाने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुणाल षाड़ंगी ने भी भाग लिया और एक प्रतिभागी के रूप में “हमें तुमसे प्यार कितना,ये हम नहीं जानते, मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना”, गाकर उपस्थित दर्शकों का दिल और प्रथम पुरस्कार जीत लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वीरकुंवर सिंह स्टेडियम को खेल का मैदान बनाने के लिए मुखिया व पंचायत समिति ने दी सहमती

कुणाल षाड़ंगी को गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित 

कुणाल षाड़ंगी के इस गाने पर खासकर युवा झूम उठे। कमेटी ने उन्हें इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित कर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर आरके डांस ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी को गुलदस्ता देकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गाने गाने प्रतियोगिता में कुणाल षाड़ंगी ने भी भाग लिया। गाने गाने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास और तृतीय स्थान मानस दास ने प्राप्त किया। कुणाल षाड़ंगी ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक अभय मोहंती, संयोजक बुबाई दास, संजय सिंह, अरविंद सिंह, रोनी माहेश्वरी, प्रकाश मोहंती, मानस पाल, भूदेव पाल, दीनबंधु सिंह, देवाशीष मोहंती, नटराज महापात्र, अध्यक्ष परिमल दास, सचिव प्रकाश माइती, नीपन पाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: भारतीय स्टेट बैंक ने दिया ओल्ड एज होम को ई रिक्शा वाहन

यहां देखें विडियों 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *