Jamshedpur: विधायक सरयू राय के निर्देश पर 281 लाभुकों को मिला वृद्धा पेंशन प्रमाण पत्र

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को बारीडीह कार्यालय परिसर में वृद्धा पेंशन योजना के तहत पूर्व से स्वीकृत 281 लाभुकों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अशोक कुमार ने किया।

वृद्धा पेंशन प्रमाण पत्र पाकर लाभुकों के चेहरे पर संतोष और राहत की झलक दिखी। यह प्रमाण पत्र उनके लिए न केवल एक सरकारी लाभ की स्वीकृति है, बल्कि वृद्धावस्था में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम में मंजू सिंह, काकुली मुखर्जी, शिवानी सिंह, रंजीता, मनोरमा सिंह, अभय सिंह, गौतम धर और गीता कुंडू उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृद्धजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि समर्पित हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कृषि और MSME लोन की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई चिंता

Spread the love

Related Posts

Baharagora : 90 वर्षों की शानदार विरासत का उत्सव मनाएगा वीणापाणि पाटागार 

बहरागोड़ा : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र, वीणापाणि पाटागार आगामी 14 मार्च को अपनी स्थापना के 90 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को ‘नब्बेवें…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *