operation sindoor : जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारे गए 3 आतंकियों की तस्वीरें आईं सामने, डिटेल भी सामने आई

शोपियां ( जम्मू कश्मीर) : शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे. तीनों आतंकियों की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. भारतीय सेना की तरफ से एक्स पोस्ट में बताया गया कि ऑपरेशन केलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. सेना की तरफ से लिखा गया कि 13 मई 2025 को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली.विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने तलाशी और विनाश अभियान शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान, आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की और दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया.फिलहाल ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ें : operation sindoor : कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुराल में कर्नाटक पुलिस ने बढ़ायी सुरक्षा

कौन हैं मारे गए आतंकी

शोपियां में मारा गया आतंकी शाहिद कुट्टे, मोहम्मद यूसुफ कुट्टे का बेटा है.वह शोपियां के चोटिपोरा में हीरपोरा गांव में रहता था.आठ मार्च 2023 को वह लश्कर ए तैयबा में शामिल हुआ था.उसके पिता ने बेटे के लापता होनी की रिपोर्ट भी लिखवाई थी.शाहिद ने आठवीं तक की पढ़ाई की है.इसके बाद वह पशुपालन में लग गया था और बाद में आतंकी बन गया. वह डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें 2 जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे.वह 18 मई, 2024 को हीरपोरा, शोपियां में भाजपा सरपंच की हत्या में शामिल था। 26 साल के 3 फरवरी, 2025 को बेहिबाग, कुलगाम में टीए कर्मियों की हत्या में शामिल होने का संदेह है.

दूसरे आतंकवादी की पहचान अदनान शफी डार पुत्र मोहम्मद शफी डार, निवासी वंडुना मेलहोरा, शोपियां के रूप में हुई है। वह 18 अक्टूबर, 2024 को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा में शामिल हुआ था. वह वाची, शोपियां में गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था. अदनान मेलहुरा का रहने वाला था। 21 साल के अदनान ने खनवल से बीए तक की पढ़ाई की थी. हालांकि, वह थोड़ी-बहुत मजदूरी करके अपना काम चला लेता था। बेहद कम उम्र में ही वह आतंकियों के साथ जुड़ गया था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जम्मू-कश्मीर हमले के शहीदों को जमशेदपुर से नम आंखों से विदाई

सेना ने गिराए थे घर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने कठोर कार्रवाई करते हुए कई आतंकियों के घर गिराए थे. इनमें शाहिद और अदनान के घर भी शामिल थे. अब सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को भी ढेर कर दिया है.

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time