opinion poll : बिहार में NDA के पक्ष में माहौल, लेकिन CM के लिए तेजस्वी पहली पसंद, मुस्लिम वोटर महागठबंधन के साथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आए एक ओपिनियन पोल ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। InkInsight द्वारा जारी किए गए इस सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य छोटी पार्टियों का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करने की राह पर है। सर्वे के मुताबिक 48.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए को वोट देंगे, जबकि उनमें से 35.8 प्रतिशत ने कहा कि वे राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों के महागठबंधन को वोट देंगे। सर्वे में एनडीए को महागठबंधन पर स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Nagpur केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में आर्थिक असमानता पर चिंता जताई, कहा पैसा कुछ अमीरों के हाथों में केंद्रित हो रहा

बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद

तेजस्वी यादव (राजद) – 38.3%
नीतीश कुमार (जदयू) – 35.6%
चिराग पासवान (LJP-R) – 4.6%
प्रशांत किशोर (जन सुराज) – 2.3%
सम्राट चौधरी (भाजपा) – 1.7%
भाजपा से नया चेहरा चाहिए – 12.3%
लिंग के आधार पर वोटिंग रुझान

पुरुषों में NDA को पसंद करने वालों का प्रतिशत: 43.6%
महिलाओं में NDA को पसंद करने वालों का प्रतिशत: 54.7%
वहीं महागठबंधन को पुरुषों में 39.8% और महिलाओं में 31.2% समर्थन मिला है।

इसे भी पढ़ें : Purnia : बिहार में नरसंहार, 5 लोगों को जलाकर मार डाला गया

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time