Jamshedpur: पर्यावरण जागरुकता के तहत चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध प्रतियोगिता 4 जून को

Spread the love

 

जमशेदपुर: भारत के पूर्वी राज्यों की पर्यावरण पर आधारित एकमात्र मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति 4 जून को पर्यावरण जागरुकता के तहत चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन का आयोजन करने जा रही है। इन चारों प्रतियोगिताओं का मूल विषय पर्यावरण ही है। गौरतलब है कि इस पत्रिका के संरक्षक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय हैं। प्रतियोगिता गरम नाला स्थित राजेंद्र विद्यालय में  3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े एसपी सिंह, मंजू सिंह और पवन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। पहले समूह में कक्षा 6 से 8 और दूसरे समूह में कक्षा 9 से 11 के बच्चे/बच्चियां हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता का विषय है जमशेदपुर का पर्यावरण

समूह एक के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय है जमशेदपुर का पर्यावरण, जिसे अधिकतम 200 शब्दों में लिखना है। समूह दो के लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय है-जमशेदपुर का पर्यावरण जिसे अधिकतम 500 शब्दों में लिखना है। निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी, किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है। दोनों समूहों के लिए ऑन स्पॉट प्रतियोगिता कराई जाएगी। विषय प्रतिभागियों को खुद ही चुनना है। इस प्रतियोगिता के लिए आयोजक ड्राइंग शीट उपलब्ध कराएंगे लेकिन कलर, ब्रश आदि प्रतिभागियों को अपने साथ लाना होगा. क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता दोनों समूहों के लिए आयोजित की जाएगी।

30 मिनट की लिखित परीक्षा होगी

सबसे पहले आयोजन स्थल पर 30 मिनट की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को ऑरल क्विज के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक समूह से अधिकतम 5 प्रतिभागी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे जबकि सभी गतिविधियों के लिए प्रथम दस स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन 4 जून को राजेंद्र विद्यालय, गरम नाला, जमशेदपुर के वर्ग कक्ष एवं प्रेक्षागृह में अपराह्न 03 बजे से सायं 06 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों के लिए जल एवं अल्पाहार की व्यवस्था होगी। पंजीयन गूगल शीट के माध्यम से ऑनलाइन कराया जा सकता है। पंजीयन निःशुल्क है जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 0है। गूगल लिंक विद्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर चाहें तो मोबाइल नंबर 7307071539 पर वाट्सएप्प करके भी गूगल शीट ले सकते हैं।


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: छात्रों के भविष्य से न खेले कोल्हान विश्वविद्यालय – युवा जदयू ने किया प्राचार्य का घेराव, सुधारात्मक कार्रवाई की मांग

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  कोल्हान विश्वविद्यालय में 2017 से लेकर 2024 तक के विभिन्न सत्रों के स्नातक छात्रों के लिए अनिवार्य GE-1 और GE-2 विषयों की परीक्षाएं लंबे समय तक आयोजित…


Spread the love

Baharagoda : JPSC की परीक्षा में 108 वां रैंक प्राप्त कर कुंदन ने बहरागोड़ा का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveबहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखण्ड के राजलाबांध गांव के रहने वाले समाजसेवी सह व्यवसायी गजेंद्र सिंह और शकीला देवी के छोटे पुत्र कुंदन कुमार सिंह ने झारखंड लोक सेवा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *