Patamda: पटमदा में बाघ के पंजों के निशान मिलने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत

पटमदा: पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी पंचायत के कुकड़ू स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर एवं अपो में बाघ के पंजों के निशान मिलने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.


पंजों के निशान की खोज
सबसे पहले वृकोदर सबर ने बाघ के पंजों के निशान देखे. विद्यालय जाने के बाद, ग्रामीणों के आग्रह पर मैंने भी उन निशानों को देखने का निर्णय लिया. इस दौरान मैंने रेंज ऑफिसर को दूरभाष पर जानकारी दी.

वन विभाग की कार्रवाई
जानकारी मिलने के बाद पलामू जोन से बाघ पकड़ने की विशेष टीम के साथ वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया. पंजों के निशानों के आधार पर अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस क्षेत्र में बाघ मौजूद है. इसके बाद, अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाने की व्यवस्था की.

सतर्कता और सावधानी की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे जंगल में जाने से परहेज करें और रात में बाहर निकलने से बचें. इस मामले को लेकर लोगों में सतर्कता बढ़ी है, और सभी बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंतित हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: जेवियर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा का धमाल – रेट्रो थीम से देशभक्ति तक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time