Jamshedpur : विधायक मंगल कालिंदी की पहल से पाइपलाइन विवाद समाप्त

  • शफीगंज और पांडे मुहल्ला में बनी सहमति

जमशेदपुर : विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर शफीगंज मोहल्ला एवं पांडे मुहल्ला के बीच 4 इंची पाइपलाइन बिछाने को लेकर उत्पन्न विवाद समाप्त हो गया। ज्ञातव है कि सफीगंज मोहल्ला को पानी उपलब्ध कराने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही थी, लेकिन पांडे मुहल्ला के कुछ लोगों ने इस कार्य को रोक दिया था। बैठक में यह तय हुआ कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा करने के बाद काली मंदिर के पास एक वर्ष पूर्व लगाए गए वॉल्व को पूर्व की तरह खोल दिया जाएगा, ताकि दोनों मोहल्लों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस सहमति से लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान हो गया और नागरिकों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें : Potka : सुबोध सिंह सरदार की घर वापसी, बिष्टुपुर में हुआ जोरदार स्वागत

संघर्ष समिति और जनप्रतिनिधियों की रही अहम भूमिका

बैठक में नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह, बंटी सिंह, बुलेट तिवारी, टिल्लू शर्मा, संतोष सिंह तथा दूसरे पक्ष से मुन्ना सिंह, रंजन पांडे और अमन तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। विधायक मंगल कालिंदी के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा जुगसलाई के सचिव मुकेश शर्मा एवं उनकी टीम भी मौजूद थी। सभी ने मिलकर आपसी सहमति से विवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस पहल से न केवल दोनों मोहल्लों के बीच सौहार्द कायम हुआ बल्कि नागरिकों को पानी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद भी जगी।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं को SIR का दिया गया प्रशिक्षण

गुवा : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time