Potka : पोटका सीएचसी भवन की जर्जर हालत पर भाजपा ने उठाए सवाल, प्रदर्शन कर जताया विरोध, जांच की मांग

पोटका : पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के भवन की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा ने सवाल उठाते हुए तत्काल जांच की मांग की है। भाजपा पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारों में दरार, दीवार एवं छत से पानी के सीपेज समेत कई खामियां सामने आने का दावा किया गया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता बरती गई है। उनका कहना है कि भवन की स्थिति ऐसी है कि यहां इलाजरत मरीजों के साथ चिकित्सकों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है।

भाजपा पोटका मंडल प्रभारी मनोज कुमार सरदार ने कहा कि निर्माण कार्य की पूर्व में भी शिकायत की गई है, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर जांच नहीं हुई। उन्होंने तत्काल जांच कर दोषी संवेदक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा ने आंदोलन की चेतावनी दी।

नेताओं ने डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन का हवाला देते हुए पोटका सीएचसी के उद्घाटन में हो रही देरी पर भी सवाल उठाया।

मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, चंद्रशेखर गुप्ता, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, सनत सी, गुलशन सरदार, पिंटू पुरान, बिना मुंडा, सुलता मंडल, प्रकाश सरदार, उत्पल बोस, मनोज सिंह, दुलाल मंडल समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : नरवा पहाड़ में बिजली तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत, पीड़ित ने मांगी एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 6 सितंबर को शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषय सेमिनार में तीन वीसी होंगे सम्मिलित

जमशेदपुर :  स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रुप से 6 सितंबर को आयोजित शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषय सेमिनार में राज्य के तीन विश्वविद्यालयों…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का हुआ वर्णन

संत का अपमान भागवत प्राप्ति में बाधा डालती हैं- हिमांशु महाराज जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को पूज्य स्वामी हिमांशु…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time