पोटका: पोटका क्षेत्र में बसंती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाई जा रही है. इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र एवं समाजसेवी बबलू सोरेन ने फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया. उनके स्वागत में क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी दिखाई और धार्मिक उत्साह से भरपूर माहौल देखने को मिला.
मां शारदे से सुख-समृद्धि की कामना
उद्घाटन के अवसर पर बबलू सोरेन ने मां जगत जननी शारदे से सभी के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. उन्होंने राम संकीर्तन में भी भाग लिया और क्षेत्र की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष की बात है कि चारों ओर भक्ति का वातावरण बना हुआ है.
समाजसेवी बबलू सोरेन ने कहा कि क्षेत्र के हर कोने में श्रद्धा और आस्था का वातावरण व्याप्त है. सभी लोग विभिन्न पूजा-अनुष्ठानों में लगे हुए हैं और एकजुटता के साथ क्षेत्र के कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं. यह धार्मिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर उदाहरण है.
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश सरदार, शंकर मुंडा, पोलटू मंडल, मानिक गोप, बासुदेव मंडल, दुलाल मंडल, प्रणव मंडल सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Gua : महाअष्टमी पर गुवा के योगनगर में भक्तों ने पूजा पंडाल में की पूजा-अर्चना




















































