पोटका : ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले पांच मासूम छात्रों की स्मृति में हल्दीपोखर पंचायत भवन में मुखिया देवी कुमारी भूमिज की पहल पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्त संग्रह का कार्य प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार के नेतृत्व में टीम द्वारा किया गया। अरिजीत सरकार ने कहा कि मुखिया पिछले चार वर्षों से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की स्मृति में आयोजित यह शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि ब्रेन मलेरिया से हुई बच्चों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने और बच्चों की याद को सम्मान देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
इसे भी पढ़ें : Potka : मानपुर पहुंचने का रास्ता बना जानलेवा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन



















































