जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) स्थित डिवाइन मिशन +2 स्कूल की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन में उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके माता-पिता को भी सम्मानित करने की नई परम्परा की शुरुआत की गई। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ विजय प्रकाश, (महामंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद ) ने कहा कि हमारे राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है उनको मौका देने की जरूरत है। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करना एवं राष्ट्र के मुख्य धारा में लाने का प्रयास करना है।
विशिष्ट तिथि डॉ किशोर ओझा ने भी सम्बोधित किया व बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत की शुभकामनाएं दी। इस समारोह को प्राचार्य विवेक विशाल ने भी संबोधित किया तथा कहा कि, प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसके साथ अनुशासन, परिश्रम और अच्छे संस्कार जुड़े हों। बच्चे अपनी लगन मेहनत और अनुशासन से विद्यालय, अपने माता-पिता और समाज को गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम का संचालन सुशीला देवगन नंदिनी दास ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका पांडे,पूजा कुमारी, कंचन मेहता, नीतीश तिवारी, प्रियांशु और सभी शिक्षकों का योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में संगठन मजबूती को लेकर जेएलकेएम की मंथन बैठक, कई पदों के लिए आए एक से ज्यादा आवेदन



















































