Jamshedpur : मानगो नगर निगम की ‘मनमानी’ के खिलाफ 27 जुलाई को हल्ला बोल, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा महाधरना 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कथित मनमानी और विकास कार्यों को रोके जाने के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में सोमवार, 27 जुलाई को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल धरना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धरना मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि धरना में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनका दावा है कि मानगो के विभिन्न इलाकों से आम नागरिक धरना स्थल पहुंचेंगे और इसमें सर्व समाज की भागीदारी रहेगी।

आयोजकों के मुताबिक, धरना को लेकर पिछले कई दिनों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि कार्यकर्ताओं की दर्जनों टुकड़ियों ने मानगो के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनसे धरना में शामिल होने की अपील की। स्थानीय स्तर पर भी लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचने का आग्रह किया गया है। आयोजन से जुड़े नेताओं ने बताया कि मौसम को देखते हुए धरना स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार कराया गया है। धरना में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। लोगों के बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

आयोजकों का कहना है कि धरना का मुख्य मुद्दा मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में विकास योजनाओं के बाधित होने का विरोध है। धरना के माध्यम से इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और निगम प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा।आयोजन समिति ने मानगो के नागरिकों से सोमवार सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुंचकर धरना में भाग लेने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने  विजय दिवस पर वीर नारी, शहीदों के परिजन व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गोलमुरी स्थित केरला समाजम ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विधायक सरयू राय का बड़ा आरोप कहा,  मानगो नगर निगम में पार्षद को 2 प्रतिशत, मेयर को अलग से कमीशन चाहिए

युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, भुगतान न होने पर दी आत्मदाह की धमकी सरयू राय ने नगर विकास मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया जमशेदपुर : जमशेदपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time