Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन ने सामाजिक एकजुटता और महिला सहभागिता पर दिया जोर, पूर्वी सिंहभूम की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन, झारखंड जोन-6 के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) शाखा की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण एवं मिलन समारोह रविवार को जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर के लक्ष्मी नारायण हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, प्रदेश पदाधिकारी, महिला-पुरुष सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। सचिव सोनू शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा (चाईबासा) थे, जबकि पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललित शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सांवर लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री गणेश दायमा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप, देवराज, अनिल, महेश, बैजनाथ एवं मनोज सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की, जबकि संचालन गणेश दायमा ने किया। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम शर्मा ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। मुख्य वक्ता ललित शर्मा ने समाज को एकजुट होकर सामाजिक हित में कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, सांवर लाल शर्मा ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों, उद्देश्यों और सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

सचिव सोनू शर्मा ने महिलाओं से संगठन के अभियान में बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को परशुराम तीर्थ की स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को भी स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। विप्र फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम के मुख्य संरक्षक रामावतार पुरोहित ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से नई कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया। समारोह को सफल बनाने में सोनू शर्मा, निशा दीक्षित, कंचन, शिवांगी, जुली, पूजा सारस्वत, ऋतु, संगीता शर्मा, दिलीप, देवराज, राजेश, महेश, विक्रम, विनोद एवं गोविंद भारद्वाज सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी गोविंद भारद्वाज ने दी।

नई कार्यकारिणी:- अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, बैजनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित शर्मा, सह सचिव सोनू शर्मा, संगीता शर्मा, तुषार शर्मा, मीडिया प्रभारी गोविंद भारद्वाज हैं। कार्यसमिति सदस्य में विक्रम, मनोज, प्रीति, सोनिका, मोनू, सुरेश, संजय, रवि, धीरज, सुनील, विकास, अमित, जितेंद्र पटेल, नवीन, राज सारस्वत, निशा दीक्षित, आकाश, शुभम, पीयूष, राजेश एवं कैलाश शर्मा शामिल हैं। संरक्षक मंडल में रामावतार पुरोहित (मुख्य संरक्षक), कैलाश शर्मा, महेश सेवदा, विश्वनाथ शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नथमल पिपलवा, दीपक परिख, पंडित मधुसूदन जोशी, किशन महाराज तथा रामचरण शर्मा गीगा बाबू शामिल हैं। सलाहकार समिति में सांवर लाल सेवदा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, पवन पिपलवा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, रामजी शर्मा, विनोद शर्मा बबलू, पुरुषोत्तम जोशी, चंद्रशेखर शर्मा, लाला जोशी, मुकेश शर्मा एवं सुरेश शर्मा लिप्पु को शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम की ‘मनमानी’ के खिलाफ 27 जुलाई को हल्ला बोल, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा महाधरना 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time