Potka: पोटका में जमीन विवाद पर बवाल, निर्माण पर लगा रोक – भूमिज समाज और सनातन सरदार आमने-सामने

पोटका:  पोटका प्रखंड के हलुदबनी स्थित तिलका गढ़ मुंडा टोला में सनातन सरदार और आदिवासी भूमिज समाज के बीच जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सनातन सरदार का कहना है कि उन्होंने साल 2021 में नियमपूर्वक 6 कट्ठा जमीन खरीदी थी। जमीन का म्यूटेशन और दखल भी हो चुका था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन 2025 में निर्माण कार्य शुरू करते ही समाज के लोगों ने आपत्ति जताई और नोटिस जारी किया।

भूमिज समाज का कहना है कि यह जमीन आसवन सरदार की है, इसलिए निर्माण रोका गया। सनातन सरदार का कहना है कि उन्होंने समाज को सभी कानूनी दस्तावेज दिखा दिए, लेकिन आसवन सरदार या समाज की ओर से कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बार-बार नोटिस और टालमटोल रवैये से परेशान होकर वे समाज के अध्यक्ष जयपाल सिंह मुंडा से मिलने गए, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “आप समय पर नहीं आए।”

सनातन सरदार ने सीओ (अंचल अधिकारी) को पत्र देकर जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है। उनके समर्थन में सुशांत मुंडा ने कहा, “हमारे पास वैध कागजात हैं, फिर भी हमें सुना नहीं जा रहा है। समाज रूढ़िवादी रवैया अपनाकर अनावश्यक परेशान कर रहा है।”

वहीं, आदिवासी भूमिज समाज के राज्य अध्यक्ष जयपाल सिंह भूमिज ने कहा कि सनातन सरदार जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि समाज की ओर से केवल नोटिस भेजकर शांतिपूर्ण समाधान की पहल की गई है और किसी तरह की व्यक्तिगत प्रताड़ना नहीं की गई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा की सड़क बनी मौत का जाल, गड्ढों में समा रही ज़िंदगियां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time