Deoghar: श्रावणी मेले के स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध रहेगी प्राथमिक इलाज की सुविधा

 

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने अधिकारियों के साथ देवघर में की बैठक.

देवघर: श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. सीके शाही शनिवार को देवघर पहुंचे और सिविल सर्जन समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल में बैठक की। मेले को लेकर की जा रही तैयारियों से निदेशक प्रमुख अवगत हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल और मेला शिविर में सारी चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली गई है। बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मोनिटर समेत इलाज संबंधी उपकरणों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट को भी ठीक कराने को कहा गया है। इसके लिए फंड जारी कर दिया गया है, ताकि मेले में इसका उपयोग किया जा सके।

प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी

निदेशक प्रमुख ने कहा कि मेले में खुलने वाले सारे चिकित्सा शिविर में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके लिए शिविर में जरूरी उपकरण जैसे बीपी इंस्ट्रूमेंट, ग्लूको मीटर, डिजिटल थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, स्टेथोस्कोप आदि उपलब्ध रहेगा। साथ ही एंबुलेंस भी रहेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को अस्पताल भेजा जा सके। मेले में ई-रिक्शा को एंबुलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि वह रास्ते में जगह कम लें और मेला क्षेत्र में प्रदूषण भी नहीं फैले।

 

मेले में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

 

स्वास्थ्य शिविर-32
पुराना सदर अस्पताल-50 बेड
प्राथमिक उपचार केंद्र-15
डायरिया रिस्पांस टीम-03
दुर्घटना राहत दल-03
ब्लीचिंग पाउडर-चूना छिड़काव दल-02
फूड इंस्पेक्टर-05
ड्रग इंस्पेक्टर-02
पल्स पोलियो बूथ-21
बाइक और टोटो एंबुलेंस-10
एंबुलेंस-41
डॉक्टर-218
पारा कर्मी-529

 

इसे भी पढ़ें : Iran-Israel War: इजरायल-ईरान संघर्ष से बढ़ेगा वैश्विक तनाव? जानिए दुनिया की प्रतिक्रिया

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

 बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time