रामगढ़: पूरे जिले में 10 से 26 जून तक मादक पदार्थ के दुरुपयोग के सम्बंध में जेएसएलपीएस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी जेंडर सीआरपी (100 से अधिक) को प्रखंड वार जेएसएलपीएस द्वारा ट्रेनिंग उपलब्ध कराया गया है।मादक पदार्थ के दुरुपयोग से संबंधित जानकारी और इसका युवाओं तथा समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को विस्तार से समझाया जा रहा है। अब ये जेंडर सीआरपी सभी समुह तथा ग्राम संगठन में जाकर महिलाओं तथा युवाओं से विस्तार में चर्चा कर रही है और इसको अपने घर और समाज में लोगों को जागरूक कर रही है। इसके लिए सखी मंडल के द्वारा रैली, शपथ, समुह में चर्चा, पुरुषों में चर्चा इत्यादि के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।
इसे भी पढ़ें : Baharagora: दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































