Railways: महिला दिवस पर दक्षिण पूर्व रेलवे की महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

चक्रधरपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे (कार्मिक) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 55 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. कोलकाता स्थित बीएनआर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने इन महिलाओं को सम्मानित किया.

चक्रधरपुर की प्रियंका डे समेत अन्य सम्मानित महिलाएं

चक्रधरपुर की लेडी सीनियर सहायक लोको पायलट प्रियंका डे, शिक्षा विभाग में कार्यरत सीनियर पीएसटी अंजू यादव, कार्मिक विभाग की जीए साबित्री, टाटानगर की पानमुनी सोरेन, पार्वती सोरेन, प्रतिमा कुमारी, सब-इंस्पेक्टर रिंकी कुमारी, बंडामुंडा की हितेश्वरी बाग, और अन्य 55 महिला कर्मचारियों को इस सम्मान समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया.

महाप्रबंधक का संदेश

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए महिलाओं ने जिस जीवटता का परिचय दिया है, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि काबिल-ए-तारीफ भी है. उन्होंने इस मौके पर कहा कि महिलाएं आज के समय में सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही हैं और उन्हें सम्मानित करना उनके योगदान को मान्यता देने जैसा है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेजस्विनी संगठन द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time