Ramgarh : धनंजय कुमार पुटूस ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों ग्रामीण ने अपनी समस्याओं को रखा

 

रामगढ़ : रामगढ़ जिला के आम नागरिकों को अपने छोटे-छोटे सरकारी कामों को करवाने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे है। आम लोगों को हो रही इस परेशानी को देखते हुए इसका समाधान करवाने के लिए रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी व रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति RBSS के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने “जनता दरबार” लगाने की घोषणा की थी।

काफी फरियादियों की भीड़ देखने को मिली

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के निकट पुराने सदर अस्पताल के सामने स्थित अपने कार्यालय में धनंजय कुमार पुटूस ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार के पहले ही दिन रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए काफी फरियादियों की भीड़ देखने को मिली। धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि आम जनता को छोटे छोटे काम के लिए भी सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता है जिससे लोगों में काफी असंतोष है। हमारा प्रयास है कि हमारे “जनता दरबार” में आए इन फरियादियों की समस्याओं को संबंधित विभाग व पदाधिकारियों तक पहुंचा कर इसका समाधान करवाया जाए।

10 लिखित आवेदन व 13 मौखिक शिकायत आए हैं

जनता दरबार के पहले ही दिन रामगढ़ जिला के पतरातु प्रखंड,मांडू प्रखंड,नगर परिषद,चितरपुर प्रखंड व छावनी परिषद क्षेत्र के लोगो ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। जनता दरबार के प्रति उनके इस विश्वास पर खरा उतरा जाएगा। आज के जनता दरबार में कुल 10 लिखित आवेदन व 13 मौखिक शिकायत आए हैं। जनता दरबार में मुख्य रूप से सदर अस्पताल, नगर परिषद, जिला उद्योग विभाग, छावनी परिषद, सिंचाई विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, अंचल कार्यालय, अबुआ आवास से संबंधित शिकायत आई है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन शिकायतों का समाधान करवाया जाएगा। उपस्थित: पूजा कुमारी, सुरेन्द्र राम,कैलाश महतो,राम कुमार,पिंटू मालाकार,अजय राम,अमर बोदरा,सिकंदर सोनी,रघुवरन स्वामी,कुंदन कुमार,विकास कुमार,विक्की बेदिया, पवन बेदिया,भरत बेदिया,पवन सोनी आदि

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

    झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time