Ramgarh: शिक्षा के क्षेत्र में रामगढ़ रचने जा रहा है नया कीर्तिमान, मूलभूत सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल

रामगढ़: रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विस्तार को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि रामगढ़ जिले में शत-प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करना प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य है। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे एक व्यापक सर्वेक्षण कर फ्लोचार्ट तैयार करें और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक के दौरान मध्यान भोजन योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही रसोइयों के आयुष्मान भारत कार्ड और पेंशन योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष रसोइयों का कार्ड शीघ्रता से बनवाने और पेंशन चालू करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में अब तक जलापूर्ति नहीं हो सकी है, उन्हें चिन्हित कर कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल) के साथ समन्वय कर त्वरित रूप से कार्य शुरू किया जाए। सभी विद्यालयों में जल्द से जल्द पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में बच्चों को यूनिफॉर्म, किताबें और स्कूल बैग की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जब यह जानकारी सामने आई कि कुछ बच्चों को बैंक खाता न होने के कारण ये सुविधाएं नहीं मिल सकीं, तो उपायुक्त ने विशेष शिविर आयोजित कर उनके खाते खुलवाने तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर सभी बच्चों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

बैठक में ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’, ‘बैक टू स्कूल अभियान’, ‘छात्रवृत्ति योजना’, ‘खेलो झारखंड’, ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय’ और ‘प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय’ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इनकी प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: जिले के टॉप 10 में 7 छात्राएं कस्तूरबा विद्यालय की, मिला सम्मान

Spread the love

Related Posts

Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण…

Spread the love

Jamshedpur : JTET परीक्षा ना होने पर सदन में घिरी सरकार, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- जब नियमावली ही नहीं बनी तो फिर 31 मार्च तक परीक्षा कैसे संभव ?

झारखंड हाई कोर्ट में सरकार ने शपथ पत्र देकर 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का दिया है आश्वासन जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के अल्पसूचित प्रश्नकाल में जमशेदपुर पूर्वी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *