मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का बहुप्रतीक्षित बंगला अब पूरी तरह तैयार हो चुका है. यह वही ऐतिहासिक संपत्ति है जो कभी राज कपूर की थी और अब आलिया-रणबीर के सपनों का आशियाना बन चुकी है.
यह आलीशान घर 2024 के अंत तक बनकर तैयार हो गया था, लेकिन अब 2025 में इसकी अंतिम फिनिशिंग भी पूरी हो चुकी है. नई तस्वीरों में बंगला बेहद एस्थेटिक और शाही नजर आ रहा है.
कितना खास है ये बंगला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर की लागत लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हर मंजिल की बालकनी हरे-भरे गमलों से सजी हुई है, जिससे घर को प्रकृति के करीब लाने की कोशिश की गई है.
रणबीर-आलिया ने बेटी राहा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के इंटीरियर्स और सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स में विशेष सावधानी बरती है.
नया घर लेकिन पुराना गेट: बना ट्रोलिंग का कारण
हालाँकि बंगले की बनावट और खूबसूरती की तारीफ हो रही है, लेकिन गेट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया है.
एक यूज़र ने लिखा, “गेट इतना सस्ता क्यों बनाया?” तो किसी ने कहा, “इतना खर्च हो गया कि गेट बदलने के पैसे नहीं बचे!”
एक ने तो मजाक में लिखा, “रणबीर कह रहे होंगे- गेट नहीं बनवाऊंगा!”
बार-बार साइट विजिट: पूरा परिवार रहा शामिल
रणबीर और आलिया इस घर के निर्माण के दौरान कई बार साइट विजिट करते देखे गए. उनके साथ बेटी राहा और मां नीतू कपूर भी निर्माण कार्य की निगरानी करती रहीं. अब जब घर बनकर तैयार है, फैंस बेसब्री से इस ड्रीम होम की अंदर की झलक का इंतज़ार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :
Birsa Munda Death Anniversary: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा – झारखंड से उठी ज्वाला जिसने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाया, महज 25 की उम्र में रचा था इतिहास






















































