Ranchi: अग्नि बेसरा का शव आते ही गमगीन हुआ माहौल, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

रांची: रांची में हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा समेत तीन लोगों की दुखद मौत हो गई. इस हादसे की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. लोग एक-एक करके बास्को बेसरा के घर पहुंचने लगे और उन्होंने शोकसंतप्त परिवार के साथ दुख बांटा.
घटना की जानकारी मिलते ही बास्को बेसरा के घर पर रिश्तेदार, मित्र और ग्रामीण जुटने लगे. परिवार के अन्य सदस्य भी बेहद दुखी थे. शाम करीब साढ़े चार बजे अग्नि बेसरा का शव रांची से उनके पैतृक गांव सीतारामपुर पहुंचा. शव आते ही घर और गांव के लोगों का रोना-पीटना शुरू हो गया.
करीब आधे घंटे तक शव को घर में रखा गया ताकि परिजन और रिश्तेदार अंतिम दर्शन कर सकें. इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि बेसरा का अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया. इस दौरान ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें : Train Hijack In Pakistan: पाकिस्तानी ट्रेन जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, मारे गए छह पाकिस्तानी सैनिक

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसा : अनियंत्रित बाइक ने गोलगप्पे ठेले को मारी टक्कर, तीन घायल

एनएच-18 पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो की हालत गंभीर एनएच-18 पर तेज रफ्तार बाइक से हुआ भीषण हादसा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *