Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिले 200 नए डॉक्टर, मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए

  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद थे। नियुक्त चिकित्सकों में जेपीएससी द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापक, दंत चिकित्सक, एनएचएम के तहत संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। इन डॉक्टरों का योगदान राज्य के 5 मेडिकल कॉलेजों में होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने महिलाओं के स्वरोजगार केंद्रों का किया दौरा, बेहतर प्रशिक्षण और मार्केट लिंकेज का दिया आश्वासन

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण

इनमें 54 सहायक प्राध्यापक, 13 दंत चिकित्सक, 38 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी और 55 अन्य चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं। इनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह कदम राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाएगा।

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time