Ranchi: किसानों के लिए बड़ी सुविधा, हिंडालको ने दी लिफ्ट सिंचाई परियोजना की सौगात

मूरी:  हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, मूरी के सीएसआर विभाग ने सिल्ली प्रखंड के मोदीडीह, कांटाडीह और कलुवाडीह किसान समितियों के लिए लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव अबुबकर सिद्दीकी पी. के ने परियोजना का उद्घाटन किया।

सचिव सिद्दीकी ने कहा, “यह परियोजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।”

कार्यक्रम में हिंडालको मूरी प्लांट के यूनिट हेड संदीप पाटिल ने कहा कि कंपनी का सीएसआर विभाग समाज के विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत बुजुर्गों के लिए कंबल वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर हेड अनिल सिंह ने किया।

इस अवसर पर कंपनी के कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रेसिडेंट संजय श्रीवास्तव, मूरी प्लांट के प्रोडक्शन हेड प्रशांत बोस, इंजीनियरिंग हेड गौरी शंकर, एचआर हेड कुमार अभिषेक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा पंचायत मुखिया लालूराम ओरांव, सिंहपुर नार्शिग होम के निदेशक डॉ. रामनेश, सिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Spread the love

Related Posts

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *