मूरी: हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, मूरी के सीएसआर विभाग ने सिल्ली प्रखंड के मोदीडीह, कांटाडीह और कलुवाडीह किसान समितियों के लिए लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव अबुबकर सिद्दीकी पी. के ने परियोजना का उद्घाटन किया।
सचिव सिद्दीकी ने कहा, “यह परियोजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।”
कार्यक्रम में हिंडालको मूरी प्लांट के यूनिट हेड संदीप पाटिल ने कहा कि कंपनी का सीएसआर विभाग समाज के विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत बुजुर्गों के लिए कंबल वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर हेड अनिल सिंह ने किया।
इस अवसर पर कंपनी के कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रेसिडेंट संजय श्रीवास्तव, मूरी प्लांट के प्रोडक्शन हेड प्रशांत बोस, इंजीनियरिंग हेड गौरी शंकर, एचआर हेड कुमार अभिषेक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा पंचायत मुखिया लालूराम ओरांव, सिंहपुर नार्शिग होम के निदेशक डॉ. रामनेश, सिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some





















































