Ranchi: मजदूर की बेटी रेखा तिर्की ने JAC बोर्ड के इंटरमीडिएट कॉमर्स में पूरे राज्य में किया टॉप

 

रांची: रांची की रेखा तिर्की ने यह साबित किया की अगर इरादे मजबूत हों तो हालात भी रास्ता बना देते हैं. झारखंड बोर्ड (JAC) के इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट में रेखा ने 468 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है. खास बात यह है कि रेखा के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं लेकिन बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी.

मां-बाप की आंखों से आंसू छलक पड़े

शनिवार को जब रेखा के माता-पिता रोज़ की तरह काम की तलाश में निकले तो उन्हें काम नहीं मिला. थके-हारे जब वो घर लौटे तो पड़ोसियों ने बताया कि उनकी बेटी ने पूरे झारखंड में टॉप किया है.यह खबर सुनकर मां-बाप की आंखों से आंसू छलक पड़े लेकिन खुशी के.

सेल्फ स्टडी सफलता की चाबी

रेखा का कहना है कि उन्होंने सेल्फ स्टडी और रेगुलर स्कूल अटेंडेंस को अपनी सफलता की चाबी बनाया. घर का काम निपटाकर वह सुबह से शाम तक छोटे-छोटे ब्रेक लेकर पढ़ाई करती थीं.93.3% अंकों के साथ टॉप करने वाली रेखा अब ऑफिसर बनना चाहती हैं, ताकि अपने माता-पिता का सपना पूरा हो.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: बोलाइडीह में फंदे से झूलता मिला एक व्यक्ति का शव

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time