Jamshedpur: आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार : रामचंद्र साहिस

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव ने आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव , आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव और राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें धमकी देनेवाले की अविलम्ब गिरफ्तारी की माँग की है. झारखण्ड की वर्तमान विधि व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिस ने कहा कि यह झारखण्ड की विडंबना ही कही जायेगी कि यहाँ न तो पत्रकार सुरक्षित है और ना ही सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता ही निडर होकर अपना काम कर सकते हैं.

किसी पदाधिकारी की संलिप्ता

कृतिवास मंडल की धमकी की मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनसूचना पदाधिकारी पोटका प्रखण्ड कार्यालय से आरटीआई मांगने से जुड़ा है और यह जनहित से जुड़ा मामला है इसलिये इस मामले की जाँच पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा अविलम्ब करते हुए दोषी तत्वों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिये. साथ ही इस बात की भी जाँच होनी चाहिये कि इस मामले में पोटका प्रखण्ड कार्यालय के किसी पदाधिकारी या कर्मचारी की संलिप्ता तो नहीं है.
श्री राम चन्द्र सहिस ने कहा कि कृतिवास मंडल की जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने के लिये अबतक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है और इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है.

हक एवं अधिकार के लिये निरंतर संघर्ष करते रहे हैं

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सूचना मांगना अधिकार है न कि कोई ग़लत काम है और कृतिवास मंडल आम जनमानस के हक एवं अधिकार के लिये निरंतर संघर्ष करते रहे हैं और लोकतंत्र में आरटीआई कार्यकर्ताओं की आवाज को किसी भी धमकी से दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि मंडल अपने नियमित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान क्षेत्र का भ्रमण भी करते रहते हैं इसलिये उनकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित राज्य सरकार को की जानी चाहिये.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

    महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

    Spread the love

    Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

    जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time