Jamshedpur: CSR प्रोजेक्ट्स पर होगी सख्त मॉनिटरिंग, मांगी गई नियमित रिपोर्ट

जमशेदपुर:  जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) संबंधी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही और प्रस्तावित CSR परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक में खासतौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं पर जोर दिया गया। कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उपायुक्त ने कहा कि CSR केवल कागज़ी कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह समाज के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और कंपनियां अपने प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से ज़मीनी स्तर पर लागू करें।

बैठक में निर्देश दिया गया कि सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक भ्रमण, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग और छात्रवृत्ति को प्राथमिकता दी जाए। स्वास्थ्य क्षेत्र में मिर्गी मरीजों की जांच-उपचार, मानसिक रूप से दिव्यांगों की मदद, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण कार्यक्रम को बढ़ावा देने की बात कही गई।

आजीविका के क्षेत्र में महिला समूहों, स्वरोजगार, कृषि आधारित गतिविधियों और कौशल प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रोजेक्ट्स का विस्तार करें ताकि विकास की रोशनी हर कोने तक पहुंचे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिला प्रशासन CSR प्रोजेक्ट्स के प्रभाव का मूल्यांकन करेगा। उपायुक्त ने कंपनियों को निर्देश दिया कि वे अपनी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से साझा करें ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: 24 साल बाद फिर गूंजेगी राखा खदान, 20 साल के लिए बढ़ी लीज

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जिले में LPG की आपूर्ति सामान्य व निर्बाध, लोगों से PANIC से बचने की  डीएम ने की अपील, कंट्रोल रूम खुला

झाड़ग्राम : शहर के LPG वितरण केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि अग्रिम बुकिंग और भुगतान…

Spread the love

Jamshedpur : शादी से पहले ही ससुराल से  2.60 लाख के जेवरात टपाने वाली युवती निकली चोर, खरीददार आभूषण कारोबीरी भी धराया, दोनो को पुलिस ने भेजा जेल 

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने के बाद घर आई एक युवती द्वारा गहने चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *