Jamshedpur: दुर्गा पूजा से पहले पुलिस का एक्शन, अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

जमशेदपुर:  दुर्गा पूजा को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के सोमाडीह, कोयरा और आमझोर में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महुआ शराब की कई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी होगी। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि दोबारा इस धंधे में शामिल होने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

करीब एक माह पहले पहाड़पुर पंचायत की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। उनका कहना था कि शराब के कारण परिवार और समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। तब से ही पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय था और सूचना एकत्र कर रही थी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल पर राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के दौरान शराब के कारण माहौल बिगड़ने की संभावना रहती है। ऐसे में समय रहते पुलिस का कदम सामाजिक शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उपायुक्त ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time