Road Accident : बाइक सवार ने चार स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, चारों की हालत गंभीर

जमशेदपुरः सीतारामडेरा थाना के समीप मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक स्कूली छात्र ने बाइक से स्टंट करते हुए स्कूल जा रही चार छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्राएं सीतारामडेरा आदिवासी उच्च विद्यालय की छात्राएं हैं. घायलों में ग्वाला बस्ती निवासी कक्षा 8वीं की छात्रा प्रिया कुमारी, कक्षा 11वीं की छात्रा अष्टमी कुमारी, बिरसानगर जोन नंबर 8 की कक्षा 8वीं की छात्रा शालू कुमारी और बाबूडीह ग्वाला बस्ती की कक्षा 11वीं की छात्रा रश्मि कुमारी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेः  Road Accident: हाइवा की चपेट में आने से उड़ीसा के बाइक सवार की मौत

इनमें से रश्मि कुमारी का एक हाथ और पैर टूट गया है, जबकि अन्य छात्राओं को सिर, हाथ और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदिवासी उच्च विद्यालय के कक्षा-9 के एक छात्र ने अपने एक स्थानीय साथी के साथ सड़क पर रैश ड्राइविंग का रहा था. इसी क्रम में उसने स्कूल जा रही छात्राओं को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्राएं सड़क पर गिर गईं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया.

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time