Rungta Chess Competition: चुपचाप बिछी बिसात पर बड़ा धमाका, 57 वर्षीय उमेश साव ने जीता जिला शतरंज खिताब

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एवं एसआर रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से आयोजित 14वीं पदमा बाई रूंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में संघ के संरक्षक नितिन प्रकाश एवं डॉ. विजय मुंदड़ा शामिल हुए. संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.

जिले में शतरंज गतिविधियों को मिल रहा मंच

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों की भागीदारी पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि जिले में शतरंज की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे.

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जिले में विभिन्न खेलों के लिए सुचारू रूप से मंच तैयार किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं.

भारत की शतरंज विरासत पर गर्व

संघ के संरक्षक नितिन प्रकाश ने कहा कि शतरंज भारत की प्राचीन देन है और यह गर्व की बात है कि आज भारत इस खेल में वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है.

वहीं डॉ. विजय मुंदड़ा ने साप्ताहिक शतरंज प्रशिक्षण का ज़िक्र करते हुए कहा कि सीताराम रूंगटा रिक्रिएशन हॉल में हो रहे प्रशिक्षण से आने वाले समय में कुछ खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर नॉर्म तक पहुंच सकते हैं.

हर प्रतियोगिता में बढ़ती भागीदारी

समारोह का संचालन संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने किया. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अब हर प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. आने वाले समय में टाउन क्लब में नियमित शतरंज प्रशिक्षण आरंभ होगा, जिससे कई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा.

उमेश साव ने जीता खिताब, राज्य शतरंज के लिए 4 चयनित

आठ राउंड की समाप्ति के बाद 57 वर्षीय उमेश साव ने 7 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

अन्य प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं:
कमल किशोर देवनाथ – 7 अंक के साथ द्वितीय स्थान
मनीष शर्मा – 6.5 अंक के साथ तृतीय स्थान
राजेश कुमार – 6 अंक के साथ चतुर्थ स्थान
ये चारों खिलाड़ी आगामी सीनियर राज्य शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अन्य प्रमुख खिलाड़ी

6 अंक प्राप्त कर शत्रुघ्न सिंह, नरेंद्र नाथ पांडे, तनिश कुमार, कुश मुंदड़ा, आदित्य शाह एवं ललित किशोर बांद्रा क्रमशः छठे से दसवें स्थान पर रहे.

विभिन्न आयु वर्गों के विजेता
अंडर-7 (बालक): ऋत्विक कुमार शाह (प्रथम), आशुतोष महतो (द्वितीय)
अंडर-7 (बालिका): हीतिका कुजूर (प्रथम)

अंडर-9 (बालक): जी. आरव (प्रथम), वेद आहूजा (द्वितीय)
अंडर-9 (बालिका): मायरा शाह (प्रथम), अड्रिजा डे (द्वितीय)

अंडर-11 (बालक): अंकुर राठौर (प्रथम), ऋषभ कुमार सिंह (द्वितीय)
अंडर-11 (बालिका): अदिति (प्रथम), आदृती डे (द्वितीय)

अंडर-13 (बालक): आदित्य वर्धन शर्मा (प्रथम), एकांश शाह (द्वितीय)
अंडर-13 (बालिका): समृद्धि प्रिया (प्रथम), पेरिस मुंडा (द्वितीय)

अंडर-15 (बालक): राजमोहन अभीके (प्रथम), अन्वेष महंत (द्वितीय)
अंडर-15 (बालिका): कनिष्क मुखी (प्रथम), सौम्य प्रभा सोय (द्वितीय)

मंच पर मौजूद अन्य गणमान्य

इस अवसर पर जयदेव चंद्र त्रिपाठी, बलराम सुल्तानिया, सोहनलाल मुंदड़ा, अर्पित खिरवाल, पुरुषोत्तम सराफ, हर्ष शर्मा, सुशील चौमाल, जुएल गगराई, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, अनंत लाल विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Rungta Chess Competition: दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले, पांच खिलाड़ी शीर्ष पर, रविवार को होगा फाइनल 

Spread the love
  • Related Posts

    Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

    जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

    Spread the love

    Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

    जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time