Adityapur : श्रद्धा एवं भक्तिभाव से याद किए गए संत रविदास

भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे रविदासः पुरेन्द्र

आदित्यपुर : रविदास विकास समिति के द्वारा आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-18 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयन्ती मनाई गई. मौके पर आहूत कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेद्र नारायण सिंह ने संत रविदास को भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी थी. संत रविदास के अनमोल वचनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान उनके हृदय में निवास करते हैं, जिसके मन में किसी के प्रति बैर भाव नहीं है, कोई लालच अथवा द्वेष नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : घर के सामने खड़े टेम्पो का तीनों चक्का खोल ले गए चोर, पुलिस से शिकायत

रविदास विकास समिति के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने संत रविदास के विचार को आज भी प्रासंगिक बताया. साथ हीं आम लोगों से जाति विहीन और कर्म प्रधान समाज की स्थापना के लिए आगे आने का आह्वान किया. इस अवसर पर राजद नेता एसएन यादव, समिति के अध्यक्ष यदुनंदन राम, प्रवक्ता योगेंद्र राम, कोषाध्यक्ष राजलाल मेहरा ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर उपाध्यक्ष सज्जन राम रवि, संयुक्त सचिव राजदेव राम सहित बीरेन्द्र राम, सुरेन्द्र प्रसाद, तेतर प्रसाद, संजय राम, हेमचन्द्र प्रसाद, अलखदेव राम आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Chandil: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में संत रविदास की जयंती मनाई गई

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time