Saraikela: 57 वर्षीय व्यक्ति की मासूम विकलांग बेटी के सामने गला रेत कर हत्या, मां फरार

सरायकेला:  चौका थाना क्षेत्र के मुटुदा गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के 57 वर्षीय सोयना मुंडा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सोयना मुंडा अपनी पत्नी और 11 वर्षीय विकलांग बेटी के साथ घर में सो रहे थे। रात के किसी वक्त अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो सोयना मुंडा का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा था। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद से मृतक की पत्नी घर से गायब है। इस कारण संदेह उसी पर गहराया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।

मृतक के भाई हगड्डु मुंडा के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। गांव में इस वारदात के बाद दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: 2.5 लाख की लूट का पर्दाफाश, पिस्टल और दो कार समेत पांच गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सांसद विद्युत वरण महतो के  प्रयास से ₹80.24 करोड़ की मंजूरी, बदल जाएगी नेशनल हाईवे की सूरत

बहरागोड़ा: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से बहरागोड़ा और आसपास के इलाकों में एनएचएआई (NHAI) ने विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 और 43…

Spread the love

Gua : सेल माइंस चिरिया के सेक्शन ऑफिसर अवधेश सिंह एवं सेल कर्मी सुखराम सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

गुवा : सेल के मनोहरपुर ओर माइंस चिरिया में चालीस वर्षों तक सेवा देने के बाद कार्मिक विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद में कार्यरत अवधेश सिंह के साथ एक अन्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time