Jamshedpur: 115 जूनियर डॉक्टरों को मिली राहत, MGM मेडिकल कॉलेज ने किया हॉस्टल आवंटन

रांची:  लंबे संघर्ष और धरना-प्रदर्शन के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 115 पीजी स्टूडेंट्स को राहत मिली है। कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार से सभी जूनियर डॉक्टरों को स्थायी हॉस्टल और 2 बीएचके फ्लैट में आवंटित करने की घोषणा की। इससे पिछले छह महीने से अस्थायी रूप से बाहर रह रहे डॉक्टर अब सुरक्षित और स्थायी आवास में रह सकेंगे।

गुरुवार को जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर चार घंटे तक कॉलेज प्रिंसिपल कार्यालय का घेराव किया। प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे डॉक्टरों को शुरुआत में आश्वासन देकर लौटाने की कोशिश की गई, लेकिन इस बार वे अपनी मांग पर अडिग रहे।

स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रिंसिपल ने प्रतिनिधिमंडल को आधे घंटे की बातचीत के लिए बुलाया। इस वार्ता के बाद प्रशासन ने कॉलेज परिसर के पीछे बने 2 बीएचके फ्लैट और हॉस्टल आवंटन की सहमति दी, जो शुक्रवार से लागू होगी।

एमजीएम जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. गणेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 115 जूनियर डॉक्टरों में कई महिला चिकित्सक भी शामिल हैं, जो छह महीनों से बाहर किराए पर रह रही थीं। इससे सुरक्षा और आर्थिक खर्च दोनों बड़ी समस्या बने हुए थे।

उन्होंने कहा कि एमजीएम में स्टाइपेंड अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में कम है, इसलिए सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा उनके लिए बेहद जरूरी थी।

इस फैसले से जूनियर डॉक्टरों में राहत की लहर है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अब आवास संबंधित कोई समस्या नहीं रहेगी और छात्र अपनी पढ़ाई और शोध कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time