Saraikela: चांडिल डैम विस्थापितों की व्यथा, 20 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजे का पैसा

सरायकेला:  चांडिल डेम से विस्थापित हेवेन गांव के ग्रामीण अब भी अपने हक के मुआवजे के पैसे से वंचित हैं। रविवार को उन्होंने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो को गांव बुलाकर अपनी समस्या बताई और लिखित ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि विस्थापन के समय 2004 में जो मुआवजा चेक के रूप में मिला था, उसे स्थानीय सहकारी समिति (लैंप्स) में जमा किया गया था। तय नियम के अनुसार 3 साल बाद राशि वापस मिलनी थी, लेकिन 20 साल बीतने के बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार विधायक, मंत्री और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि हाईकोर्ट ने पैसा लौटाने का आदेश दिया, लेकिन लैंप्स अधिकारियों और उच्च पदाधिकारियों ने आदेश की भी अनदेखी कर दी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ बिचौलियों ने पैसा दिलाने के नाम पर उनसे वसूली की और बाद में धोखा दिया।

 

तरुण महतो ने ग्रामीणों की आपबीती सुनकर कहा—
“मैं भी विस्थापित परिवार से आता हूं, इसलिए आपका दर्द समझ सकता हूं। आपके बेटे की तरह आपके साथ खड़ा हूं। यदि अधिकारियों ने जल्द समाधान नहीं किया तो यह मुद्दा पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो और विधानसभा तक ले जाया जाएगा।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि JLKM पार्टी विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

बैठक में चुनी राम मंडल, संजय बेसरा, खुदीराम गोप, उत्तम मंडल, बबलू मांझी, टनु मांझी, सागर गोप, स्वपन गोप, ममता महतो, सोमीत, पंकज मांझी, सुभाष मांझी सहित बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: UCIL में श्रम कानूनों की अनदेखी, बागजाता प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों का विरोध

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time