Jadugora: UCIL में श्रम कानूनों की अनदेखी, बागजाता प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों का विरोध

जादूगोड़ा:  यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) पर श्रम कानूनों की अनदेखी के आरोप फिर से सामने आए हैं। रविवार को बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों ने अपने हक की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बागजाता माइंस इम्प्लाइज यूनियन के नेता मंगल महाली, चंद्राई हांसदा और राम मार्डी के नेतृत्व में मजदूरों ने कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख हैं—
रात्रि भत्ता
मेडिकल सुविधा
उपस्थिति बोनस
साप्ताहिक व राष्ट्रीय छुट्टियां
अर्जित छुट्टी और पे-हॉलीडे की सुविधा
मजदूरों ने आरोप लगाया कि UCIL प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।

22 साल पुराना प्रोजेक्ट, 2 साल से बढ़ी परेशानी
यूनियन नेता मंगल महाली ने कहा कि बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट पिछले 22 सालों से चल रहा है। लेकिन बीते दो सालों से ठेका मजदूरों को मिलने वाले अधिकार छीन लिए गए हैं। मजदूरों को न तो रात्रि भत्ता मिल रहा है, न ही मेडिकल सुविधा और न ही छुट्टियां। करीब 300 ठेका मजदूर मामूली सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे श्रमायुक्त कार्यालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में नशामुक्ति अभियान, पुलिस ने 120 महिलाओं को दिए छाते

Spread the love

Related Posts

Bihar Election: बिहार में NDA की बंपर जीत पर झारखंड भाजपा ने जताई खुशी, कहा – जनता का फैसला विकास के पक्ष में

जमशेदपुर:  झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अभूतपूर्व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Spread the love

Jamshedpur: बिहार में NDA के पक्ष में प्रचंड जनादेश, JDU जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने जताया हर्ष

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *