Bahragora: बहरागोड़ा में नशामुक्ति अभियान, पुलिस ने 120 महिलाओं को दिए छाते

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बहरागाड़िया गांव में रविवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशामुक्ति, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों से जुड़ी जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने गांव की 120 महिलाओं के बीच छाते वितरित किए। इस पहल से ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि इससे आपसी विश्वास और मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने नशा छोड़ने और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अब वे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों का मकसद सिर्फ नशे से मुक्ति दिलाना नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना भी है। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण पुलिस पर भरोसा कर अपनी परेशानियां खुलकर साझा कर रहे हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और सामुदायिक सद्भाव को मजबूती मिल रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: किराना दुकानदार के परिवार से मिले समाजसेवी कुणाल महतो, कहा- हरसंभव मदद को तैयार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time