Potka: सूंढी समाज उत्थान समिति की सभा में 60 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित

पोटका:  शरमंदा गांव में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की साधारण सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सभा की अध्यक्षता पंकज मंडल और संचालन सचिव उज्ज्वल कुमार मंडल ने किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और पायल मंडल व अमृता मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समिति अध्यक्ष सोमेन मंडल ने समाज के उत्थान में समिति की पहल और विद्यार्थियों की भूमिका पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पूर्व समाजसेवियों और सलाहकार सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष सुबोध मंडल ने वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष दिलीप मंडल ने स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और भवन निर्माण जैसी योजनाओं पर चर्चा की।
सभा में विभिन्न विषयों पर विचार रखे गए, जिनमें –
बच्चों के संस्कार पर माता-पिता की भूमिका (स्वपन कुमार मंडल)
महिला शिक्षा और नैतिक मूल्यों का महत्व (आशुतोष मंडल)
ग्रामीण समितियों का उत्थान (असित कुमार मंडल)
रोजगार के अवसर और सामाजिक उत्थान (सनत कुमार मंडल व लखन चंद्र मंडल)

दूसरे सत्र की शुरुआत भक्तिमय संगीत (तड़ित मंडल) और कविता पाठ (भवतारण मंडल) से हुई। सलाहकार आशीष कुमार मंडल ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और छात्रों व अभिभावकों की जिम्मेदारी पर विस्तृत वक्तव्य रखा।

छात्र-छात्राओं का सम्मान
मैट्रिक (JAC बोर्ड): पिकू मंडल, हितेश मंडल (बालक वर्ग), शारदा मंडल, आभा मंडल (बालिका वर्ग)
केंद्रीय बोर्ड: शुभदीप मंडल, अरिजीत मंडल (बालक वर्ग), प्रीति मंडल, तियास मंडल (बालिका वर्ग)
इंटरमीडिएट: पिकू मंडल, कुणाल कांति मंडल, हीरक मंडल (बालक वर्ग), शिवली मंडल, रितु मंडल (बालिका वर्ग)
प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को समिति अध्यक्ष सोमेन मंडल ने चांदी का कलम देकर सम्मानित किया। अन्य छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन कृष्णपदो मंडल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण आज – दिखेगा ‘Blood Moon’, जानिए सूतक काल कब ?

Spread the love

Related Posts

डिजिटल नवाचार में अग्रणी NUVOCO, ‘कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट’ के लिए जीता प्रतिष्ठित सैप ACE अवॉर्ड

जमशेदपुर:  भारत की अग्रणी निर्माण सामग्री कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड को ‘डिसरप्टर – कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट’ श्रेणी में प्रतिष्ठित सैप एसीई अवॉर्ड (SAP ACE Award) से सम्मानित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur: जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ की बड़ी जीत – मजदूर को मिला ₹69,000 का बकाया भुगतान!

जमशेदपुर:  टाटा स्टील और जुस्को के संवेदक (ठेकेदार) मेसर्स शर्मा एंड सन्स द्वारा कामगार रणधीर कुमार का अंतिम भुगतान और छंटनी मुआवज़ा रोके जाने के मामले में जोहार झारखंड श्रमिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *