Saraikela: लगातार बारिश ने छीन लिया आशियाना, ढहने लगे कच्चे मकान

सरायकेला: सरायकेला जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झीमड़ी गांव में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जगह-जगह कच्चे मकान ढहने लगे हैं, रास्ते कीचड़ से भर गए हैं और ग्रामीणों का बाहर निकलना दूभर हो गया है. ऐसे ही एक हृदयविदारक मामले में गांव की एक महिला ऊषा महतो का घर बारिश में पूरी तरह ढह गया.

ऊषा महतो का परिवार पहले से ही लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे गंभीर सामाजिक संकटों से जूझ रहा था. अब इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी पीड़ा को और गहरा कर दिया है. घर ढहने से उनके पास अब सिर छुपाने की जगह भी नहीं बची.

बारिश के कारण घर ढहने के बाद ऊषा महतो का परिवार खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर है. दो वक्त की रोटी का भी ठिकाना नहीं है. न पालतू जानवरों के लिए कोई आश्रय है, न ही बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान.

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से गांव के कई हिस्सों में मकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन ऊषा महतो का परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.

ग्रामीणों की ओर से प्रशासन से मांग की जा रही है कि पीड़ित परिवार को तुरंत राहत और आवास की व्यवस्था की जाए. साथ ही, झीमड़ी जैसे संवेदनशील इलाकों में आपदा राहत टीमों की तैनाती और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति की जाए.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए सात रेडियल गेट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *