Saraikela: ईचागढ़ थाना मारपीट मामला, DIG ने पुलिस अधिकारियों से की पूछताछ

सरायकेला:  जेएलकेएम नेता तरुण महतो की गिरफ्तारी के बाद ईचागढ़ थाना में हुई कथित मारपीट के मामले की जांच के लिए मंगलवार को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

यहां उन्होंने मामले से जुड़े सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से अलग-अलग पूछताछ की। मौके पर सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी मौजूद रहे।

डीआईजी की जांच के दौरान तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो उपस्थित नहीं रहीं, जिसके कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि भानुमति महतो की शिकायत के आधार पर ही पूरे मामले की जांच चल रही है। चूंकि वे उपस्थित नहीं थीं, इसलिए उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका।

गौरतलब है कि भानुमति महतो की शिकायत को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। इसी मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट में पेश हुए थे।

हाईकोर्ट ने कोल्हान डीआईजी को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को डीआईजी चांडिल पहुंचे और संबंधित पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की।

मीडिया द्वारा जांच के निष्कर्ष को लेकर पूछे गए सवालों पर डीआईजी ने कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि जांच अभी जारी है। फिलहाल यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि तरुण महतो की पत्नी पूछताछ में क्यों शामिल नहीं हुईं। संभावना जताई जा रही है कि वे अलग से डीआईजी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी।

गौरतलब है कि इचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ मोड़ पर 18 नवंबर की देर रात हुई अवैध बालू ढुलाई के विरोध में जेएलकेएम (जहारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के तरुण महतो को जेल भेजा गया था.

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला में सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध वाहनों से ₹1.12 लाख की वसूली

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time