सरायकेला: जेएलकेएम नेता तरुण महतो की गिरफ्तारी के बाद ईचागढ़ थाना में हुई कथित मारपीट के मामले की जांच के लिए मंगलवार को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।
यहां उन्होंने मामले से जुड़े सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से अलग-अलग पूछताछ की। मौके पर सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी मौजूद रहे।
डीआईजी की जांच के दौरान तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो उपस्थित नहीं रहीं, जिसके कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि भानुमति महतो की शिकायत के आधार पर ही पूरे मामले की जांच चल रही है। चूंकि वे उपस्थित नहीं थीं, इसलिए उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका।
गौरतलब है कि भानुमति महतो की शिकायत को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। इसी मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट में पेश हुए थे।
हाईकोर्ट ने कोल्हान डीआईजी को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को डीआईजी चांडिल पहुंचे और संबंधित पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की।
मीडिया द्वारा जांच के निष्कर्ष को लेकर पूछे गए सवालों पर डीआईजी ने कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि जांच अभी जारी है। फिलहाल यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि तरुण महतो की पत्नी पूछताछ में क्यों शामिल नहीं हुईं। संभावना जताई जा रही है कि वे अलग से डीआईजी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी।
गौरतलब है कि इचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ मोड़ पर 18 नवंबर की देर रात हुई अवैध बालू ढुलाई के विरोध में जेएलकेएम (जहारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के तरुण महतो को जेल भेजा गया था.
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: सरायकेला में सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध वाहनों से ₹1.12 लाख की वसूली
There is no ads to display, Please add some



















































