सरायकेला: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 12 नवंबर को आदित्यपुर के इमली चौक फुटबॉल ग्राउंड में संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
संध्या कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान लाइव इंस्ट्रुमेंटल बैंड की प्रस्तुति से झारखंड की सांस्कृतिक परंपरा और जीवंतता का अनुभव लिया जा सकेगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में झारखंड की गौरवशाली परंपरा, एकता और सांस्कृतिक विविधता के प्रति गर्व और उत्साह बढ़ाना है। जिला प्रशासन समस्त जिलेवासियों को सपरिवार इस संगीतमय संध्या में भाग लेने और राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती उल्लासपूर्वक मनाने के लिए आमंत्रित करता है।