Saraikela: सरायकेला में सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध वाहनों से ₹1.12 लाख की वसूली

सरायकेला:  जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹1,12,601/- की वसूली की गई। सरायकेला–राजनगर बाईपास रोड पर चलाए गए अभियान में वाहनों की विशेष जांच, दस्तावेज़ सत्यापन और चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।

भारी मालवाहक वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन संचालन न करने का स्पष्ट और कड़ा निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान चालक सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व को समझे।

जिला परिवहन विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर यह अभियान जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है।

अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, क्योंकि यह न केवल कानूनी दायित्व है बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

इस अभियान में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार और रवि प्रसाद, सड़क सुरक्षा प्रबंधन से कुंदन वर्मा, रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह और धृत कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: बैंक ऑफ इंडिया ने NPA खाताधारकों के लिए दी राहत, 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *