सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी मनोज चौधरी ने चाईबासा ब्लड बैंक के कर्मियों द्वारा थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित अबोध बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना पर गहरी नाराजगी जताई।
मनोज चौधरी ने कहा कि यह घटना पश्चिम सिंहभूम ब्लड बैंक और स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का संकेत है। उन्होंने बताया कि पहले ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।
चौधरी ने कहा कि केवल उच्च न्यायालय द्वारा मामले का संज्ञान लेने और जांच कमेटी बनाने से सुधार की संभावना सीमित है और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति नहीं रुकेगी।
इस अमानवीय घटना के लिए मनोज चौधरी ने ब्लड बैंक के कर्मियों, पश्चिमी सिंहभूम के एसीएमओ, सिविल सर्जन और झारखंड स्वास्थ्य विभाग को बराबर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और राज्यपाल से मांग की कि दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप















































