Chaibasa: चाईबासा पुलिस लाइन में सरहुल पूजा समारोह, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस लाइन-चाईबासा में चाईबासा पुलिस मेन्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सरहुल पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रमुख अधिकारियों के साथ पूजा समारोह में भाग लिया. इस दौरान उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राय, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सरहुल अखाड़े में विधिवत पूजा अर्चना की गई.

प्रकृति पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं

समारोह के दौरान, सभी उपस्थित जनों को प्रकृति पर्व सरहुल की मंंगल वेला पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई. इस पर्व को लेकर सभी ने एकजुट होकर अपनी आस्था और परंपराओं को संरक्षित रखने के संकल्प लिया. पूजा के माध्यम से जहां श्रद्धा और आस्था का आदान-प्रदान हुआ, वहीं समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा मिला.

सरहुल पूजा का महत्व

सरहुल पूजा प्रकृति और सूर्य देवता की आराधना का पर्व है, जो खासतौर पर आदिवासी समुदाय के बीच मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने पुरखों की परंपराओं का पालन करते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखने की प्रेरणा लेते हैं. पूजा के माध्यम से लोग सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं.

इसे भी पढ़ें : IFS Nidhi Tewari: प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव बनी निधि तिवारी, जानिए कितनी मिलेगी तनख़्वाह?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *