जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में 15 वर्षीय एक नाबालिग ने फांसी लगा ली. घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. युवक परसुडीह के सिद्धू कान्हु बस्ती का रहने वाला था. उसने हरहरगुट्टू स्थित अपने रिश्तेदार के घर फांसी लगाई है. मृतक 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur ट्राफिक व्यवस्थाः डीसी साहब कब बदलेगी जेम्को से अन्ना चौक की सड़क का सूरते हाल,छलका लोगों का दर्द
परिजनों ने बताया कि मृतक एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में था. इसकी जानकारी घर वालों थी. बीते दिनों उसने युवती को किसी और लड़के के साथ घूमते हुए देख लिया था, जिसके बाद वह डिप्रेशन में था. गुरुवार देर शाम उसने घर में खाना बनाने को बोला और कमरे में चला गया जहां उसने फांसी लगा ली. जब तक घर वालों को पता चला तब तक उसकी सांसे चल रही थी. अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. हालांकि इस संबंध में परसुडीह थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है.
There is no ads to display, Please add some



















































