Seraikela : चाण्डिल के शहरबेड़ा पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

  • शव की हालत संदिग्ध, पुलिस ने शुरू की हर एंगल से जांच

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चाण्डिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरबेड़ा पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से बुधवार सुबह पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुल के नीचे शव पड़े होने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना शेखर गांगुली को दी गई। सूचना मिलते ही शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे और तत्काल चाण्डिल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को घेरते हुए जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में एनएच-18 किनारे जंगल में लगी आग, सैकड़ों पौधे जलकर नष्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध मौतों के बढ़ते मामले, चिंता का विषय

ग्रामीणों ने शव की पहचान शहरबेड़ा निवासी करमू तंतुबाई के रूप में की है। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे दुर्घटना बता रहा है तो कोई आपराधिक घटना की आशंका जता रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time